प्रभारी प्रबंधक ग्रामोद्योग द्वारा बताया गया कि म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी की 150 वी जयन्ति वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन द्वारा खादी प्रदर्शनियाँ आयोजित करने का संकल्प लिया गया है। संकल्प के तहत कम्बल केन्द्र नई आबादी मन्दसौर में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 8 दिसम्बर 2019 तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का समय दोपहर 12.30 से रात्रि 8.30 तक रहेगा। प्रदर्शनी में सभी प्रकार के खादी वस्त्रों पर कुल 30 प्रतिशत की छूट दी जावेगी एवं विध्या वैली उत्पादों पर 20 प्रतिशत छूट दी जावेगी। |
राष्ट्रपिता महात्मा गॉधीजी 150 वी जयन्ति वर्ष के उपलक्ष्य में खादी वस्त्रों पर 30 प्रतिशत की छूट -